LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Politics: बलियावी ने विपक्ष पर किया वार, कहा-‘ना विरोध, ना झंडा... तो किस भ्रम में हो बे’?SIR के नाम पर हो रही सियासी साजिश

Bihar Politics:अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन गुलाम रसूल बलियावी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए SIR के नाम पर फैलाए जा रहे डर के गुब्बारे को सीधा सुई मार दी।...

Baliavi
बलियावी का विपक्ष पर वार- फोटो : reporter

Bihar Politics:अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन गुलाम रसूल बलियावी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए  SIR के नाम पर फैलाए जा रहे डर के गुब्बारे को सीधा सुई मार दी।बलियावी ने तेज लहजे में कहा कि विपक्ष बस हवा में तीर चलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। अगर SIR या अल्पसंख्यक संस्थानों को लेकर कोई डर होता, तो मैं जो पिछले हफ्तों से सीमांचल के हर जिले में घूम रहा हूं ।कभी काला झंडा, कभी नारेबाज़ी तो दिखती! लेकिन जमीन पर सब चुप यानी बात फिजूल।

उन्होंने कटिहार और किशनगंज में 60 करोड़ के प्रोजेक्ट से बन रहे अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष को तो हर निर्माण डिटेंशन सेंटर जैसा दिखता है कल को शायद पानी टंकी भी NIA का दफ्तर बताने लगे।

बलियावी ने इस दौरान सीधा सियासी संदेश भी दे डाला । उन्होंने तल्ख स्वर में कहा कि अब अल्पसंख्यक समाज जान चुका है कि असली विकास के लिए नीतीश-मोदी की जोड़ी ज़रूरी है। जो लोग सिर्फ अफवाहों की राजनीति कर रहे हैं, उनका एजेंडा नफरत और डर पर टिका है, काम और तरक्की पर नहीं।

अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन गुलाम रसूल बलियावी ने यह भी तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास मुद्दे नहीं, बस माइक्रोफोन है।अगर सच में जनता नाराज़ होती, तो बलियावी की सीमांचल यात्रा फूल-मालाओं के बजाय नारों से लथपथ होती, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।ना स्याह झंडा, ना स्याह चेहरा ,उल्टा सब जगह स्वागत हो रहा है।

NSIT
Nsmch

बलियावी ने SIR को लेकर विपक्ष के फैलाए जा रहे प्रोपेगैंडा को सस्ती सियासत का हथियार करार दिया और कहा कि अब जनता झांसे में आने वाली नहीं।

कटाक्ष का कटार चलाते हुए उन्होंने कहा कि विकास की बात कीजिए, न कि अफवाहों की फैक्ट्री चलाईए  ये 2025 है, 2005 नहीं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इस तीखे बयान पर क्या नया सियासी स्क्रिप्ट लिखता है, या फिर मौन व्रत लेकर अगली अफवाह की तलाश में निकल पड़ता है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह