LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Flood News : कटिहार में भीषण बाढ़ का कहर, कई इलाके हुए जलमग्न, विधायक ने नाव से घूमकर स्थिति का लिया जायजा

Bihar Flood News : बिहार के कई इलाकों की तरह कटिहार में भी भीषण बाढ़ का कहर जारी है. कई घर डूब गए हैं. वहीँ लोग अब पलायन को मजबूर हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Flood News : कटिहार में भीषण बाढ़ का कहर, कई इलाके हुए
बाढ़ का कहर - फोटो : SHYAM

KATIHAR : पिछले दिनों बिहार में हुई बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी कड़ी में कटिहार जिले के भी कई प्रखंडों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बरारी - कुर्सेला - मनिहारी और अमदाबाद मुख्य प्रखंड है। जिससे निचले इलाके में गंगा - कोसी और महानंदा का पानी घुस गया है। 

लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सभी का जीवन यापन  मुश्किल हो गया है। लोग किसी तरह पानी में चलकर अपने नए आशियाने को तलाश रहे हैं। लोग पानी में मचान पर बैठकर दिन गुजार रहे हैं। नदी के निचले इलाके में कई घर डूब गए है। 

वहीं बरारी विधानसभा के विधायक विजय सिंह अपने क्षेत्र में खुद से नाव खेव कर बाढ़ पीड़ितों का जायजा ले रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं और सबों को सरकार की तरफ से मिलने वाली आपदा राहत दिलाने का भरोसा दे रहे हैं। 

हालाँकि बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि घर पानी में डूब गया है। खाने को लाले पड़ गए हैं। कोई देखने वाला नहीं है। ऐसे में लोग पलायन को मजबूर हैं।  

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट