LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident: सुबह- सुबह कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर भीषण बस हादसा, कई यात्री घायल, चीख-पुकार से गुंज उठा इलाका

Bihar Road Accident:सुबह कटिहार बारसोई से पूर्णिया जा रही यात्री बस ‘कौटिल्य’ भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई।

Severe Bus Accident on Katihar-Purnia Route
कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर भीषण बस हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:सुबह कटिहार बारसोई से पूर्णिया जा रही यात्री बस ‘कौटिल्य’ भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं और पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक, बस अपनी निर्धारित समय से पूर्णिया की ओर रवाना थी, लेकिन रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी। इस हादसे के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। बस का संतुलन बिगड़ते ही यात्री अंदर फंस गए और अफरा-तफरी का मंजर बन गया।

स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े और बस की खिड़कियों और दरवाजों से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ यात्रियों की चोटें गंभीर हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और बस संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस और यातायात विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने हादसे की वजह और बस चालक की स्थिति का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है।

NSIT
Nsmch

यह हादसा बारसोई-पूर्णिया मार्ग पर यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए चेतावनी बन गया है। स्थानीय प्रशासन ने भी यात्रियों से अपील की है कि वाहन चालकों की सुरक्षा नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह