LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Road Accident In Bihar: बारातियों से भरे स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

Road Accident In Bihar: बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। बताया जा रहा है स्कॉर्पियो से 10 लोग बारात में जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत

Road Accident In Bihar: बारातियों से भरे स्कॉर्पियो ने ट्रैक

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कटिहार का है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार सभी 10 लोग बारात जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर

दरअसल, पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के ढ़िबरा बाजार से स्कॉर्पियो पर बारात पूर्णिया जिले के कोशकीपुर गांव  जा रहा था। इसी दौरान कुर्सेला थाना क्षेत्र के दियारा चांदपुर गांव के हनुमान मंदिर के समीप मक्के से लदा खड़े ट्रैक्टर में पीछे से स्कॉर्पियो का जोरदार टक्कर हो गया। बताया जाता है स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे रखे मक्के के ढेर पर चढ़ने से असंतुलित हो गया और इसके बाद कुछ ही दूरी पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया।

10 में से 8 की मौत

स्कॉर्पियो में कुल 10 लोग सवार थे। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। कुर्सेला पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सभी मृतक और घायलों को पोठिया थाना क्षेत्र के समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जिसमें डॉक्टर ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि और गंभीर रूप से 2 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मृतक परिवार में कोहराम मच गया है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट