LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: छठ पूजा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, कटिहार स्टेशन में बनाया गया होल्डिंग एरिया, स्पेशल ट्रेनों का भी इंतजाम

Bihar News: छठ पूजा के पावन अवसर पर बिहार और पूर्वोत्तर भारत में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कटिहार रेल मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं।

Bihar News: छठ पूजा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, कटिहार स्टे
छठ पूजा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी- फोटो : reporter

Bihar News: छठ पूजा के पावन अवसर पर बिहार और पूर्वोत्तर भारत में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कटिहार रेल मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए कटिहार रेल मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बारसोई, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, फारबिसगंज और मनिहारी पर होल्डिंग एरिया बनाए हैं।

 इन होल्डिंग एरियाज में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। कटिहार डीआरएम किंरेंद्र नारह ने होल्डिंग एरियाज का निरीक्षण करने के बाद बताया कि छठ पूजा के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों की बेतहाशा भीड़ को देखते हुए ये कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, “यात्रियों की सुविधा और उनकी सलामती हमारी पहली प्राथमिकता है। होल्डिंग एरियाज में यात्रियों को आराम से बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार करने की सहूलियत मिलेगी।” इसके साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने और टिकट की सुगम उपलब्धता के लिए होल्डिंग एरियाज के बाहर अनारक्षित टिकट काउंटर भी स्थापित किए गए हैं, ताकि यात्रियों को लंबी कतारों से न जूझना पड़े।

छठ पूजा के दौरान गंगा स्नान के लिए मनिहारी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कटिहार से मनिहारी स्टेशन तक एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। डीआरएम नारह ने बताया कि रेलवे ने इस त्योहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इन ट्रेनों का समय-सारिणी इस तरह तैयार किया गया है कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को अपने घर और पूजा स्थलों तक पहुंचने में आसानी हो।

रेलवे के इन प्रयासों की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। एक यात्री रामप्रसाद यादव ने कहा, “होल्डिंग एरिया और टिकट काउंटर की व्यवस्था से हमें बहुत राहत मिली है। पहले भीड़ में इंतजार करना मुश्किल था, लेकिन अब सुविधाएं बेहतर हैं।” कटिहार रेल मंडल का यह कदम न केवल यात्रियों की सहूलियत बढ़ाएगा, बल्कि छठ पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान रेलवे की कार्यकुशलता को भी दर्शाता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह