LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देकर आम रास्तों पर लगाई रोक, कार्रवाई पर उठे सवाल, जनता में भारी आक्रोश

रेलवे अधिकारियों द्वारा अपने आवासीय इलाके, साहेब पारा को चोरों से सुरक्षित करने के लिए अपनाए गए तरीके पर लगातार बवाल मचा हुआ है।

Railways bans public roads
रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देकर आम रास्तों पर लगाई रोक- फोटो : reporter

Katihar:  रेलवे अधिकारियों द्वारा अपने आवासीय इलाके, साहेब पारा को चोरों से सुरक्षित करने के लिए अपनाए गए तरीके पर लगातार बवाल मचा हुआ है। दरअसल, सहायक थाना क्षेत्र स्थित रेलवे अधिकारियों की आवासीय कॉलोनी साहेब पारा में हाल ही में चोरी की कुछ घटनाओं के बाद, डीआरएम के आदेश पर आठ जगहों पर दीवारें खड़ी कर सड़कों को बंद कर दिया गया है। इस कदम से बड़ी आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे द्वारा सड़कों को बंद कर दिए जाने से अब स्थानीय लोगों को स्टेशन, बाज़ार, अस्पताल, बैंक और स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। इस अचानक हुए बदलाव ने दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रभावित लोगों ने इस मामले की शिकायत ज़िलाधिकारी से की है, जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर डीटीओ (जिला परिवहन अधिकारी) ने मौके पर पहुँचकर ज़मीनी जायज़ा लिया है।

पूर्व पार्षद दीपक सिंह ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी आबादी के लोग इस फैसले से बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से बड़ी संख्या में लोग रेलवे कर्मी भी हैं, और यही वजह है कि वे चाहकर भी डीआरएम के खिलाफ़ कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर लोगों में इस फैसले को लेकर बेहद नाराजगी है और वे रास्ता बंद कर दिए जाने से बहुत परेशान हैं।

स्थानीय लोग जल्द से जल्द दशकों से चले आ रहे इन सड़कों को फिर से खुलवाने की मांग कर रहे हैं। यह देखना होगा कि ज़िला प्रशासन और रेलवे अधिकारी इस मुद्दे का क्या समाधान निकालते हैं, ताकि आम जनता की परेशानी दूर हो सके और शहर में शांति बनी रहे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह