LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Vote Adhikar Yatra: कटिहार में राहुल गांधी की 23 अगस्त को होगी एंट्री, वोट अधिकार यात्रा से होगी महागठबंधन की चुनावी इमेज मेकिंग

Vote Adhikar Yatra: कटिहार में राहुल गांधी की  23 अगस्त को ह
कटिहार में राहुल गाँधी - फोटो : SHYAM

KATIHAR : 23 अगस्त को कटिहार की सियासी जमीन पर कांग्रेस का बड़ा दांव लगने वाला है। राहुल गांधी अपनी वोट अधिकार यात्रा के कारवां के साथ कुर्सेला से कदवा तक लगभग 80 से 90 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। महागठबंधन इस आयोजन को केवल रैली नहीं, बल्कि चुनावी मानस को साधने का ऐतिहासिक अवसर मान रहा है।

कांग्रेस का उत्साह इस बात से झलकता है कि यात्रा की पूरी कमान सांसद भजनलाल जाटव को सौंपी गई है। जाटव, बतौर संयोजक, कोर कमेटी के साथ हर स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। रणनीति साफ है कटिहार की जनता को न केवल कांग्रेस से जोड़ना है, बल्कि पूरे इंडिया गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन भी करना है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन यह संदेश देना चाहता है कि राहुल गांधी की यह यात्रा “जनता के अधिकार” की आवाज़ है। राहुल की मौजूदगी से यह उम्मीद जताई जा रही है कि इलाके में कांग्रेस और सहयोगी दलों का राजनीतिक मनोबल बढ़ेगा।

प्रभारी भजनलाल जाटव ने साफ कहा है कि कटिहार की वोट अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगी, और इंडिया गठबंधन परिवार इसे सफल बनाने में एकजुट है। यानी साफ है कि कांग्रेस इस यात्रा के बहाने कटिहार को न केवल अपनी चुनावी प्रयोगशाला बना रही है, बल्कि बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा भरने का दावा भी कर रही है।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट