LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Navratri 2025: ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बना है ये पूजा पंडाल, सेना के शौर्य गाथा का शानदार प्रदर्शन, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे हैं लोग

Navratri 2025: दुर्गा पूजा के अवसर पर कटिहार के सेवक संघ घोष पारा द्वारा सजाया गया बाला दुर्गा पूजा पंडाल इस बार विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Navratri 2025:  ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बना है ये पूजा पंडाल
अनोखा पंडाल - फोटो : SHYAM

Navratri 2025: दुर्गा पूजा के अवसर पर कटिहार के सेवक संघ घोष पारा द्वारा सजाया गया बाला दुर्गा पूजा पंडाल इस बार विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। पंडाल का थीम “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सेना की शौर्य गाथा पर आधारित है, जिसमें देश के आधुनिक हथियार, अग्नि मिसाइल और सेना की बहादुरी को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

यह पंडाल न केवल युवाओं बल्कि बच्चों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। छोटे-बड़े यहां आकर देश की सुरक्षा और भारतीय सेना के गौरवशाली कार्यों को करीब से देख और समझ सकते हैं। देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला यह आयोजन लोगों को सेना की वीरता और समर्पण की झलक देता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पंडाल की डिजाइन और कलाकृतियां इतनी जीवंत और सजीव हैं कि दर्शक स्वयं को भारतीय सेना की शौर्य गाथा का हिस्सा महसूस करते हैं। दूर-दूर से लोग इस पंडाल को देखने आ रहे हैं, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सेवक संघ के आयोजकों का कहना है कि इस पंडाल का उद्देश्य केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों और युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना भी है। इस अनोखे थीम के कारण “ऑपरेशन सिंदूर” पंडाल कटिहार में इस साल दुर्गा पूजा के दौरान सबसे प्रमुख आकर्षण बन चुका है।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट