LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Politics : वक्फ संशोधन बिल को लेकर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश ने साधा निशाना, कहा माफ़ नहीं करेगा अल्पसंख्यक समाज

Bihar Politics : वक्फ संशोधन बिल को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में प्रशांत किशोर ने बिल को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की अगर नीतीश कुमार इस बिल का विरोध नहीं करेंगे तो अल्पसंख्यक समाज उन्हें माफ नहीं करेगा....प

Bihar Politics : वक्फ संशोधन बिल को लेकर प्रशांत किशोर ने सी
माफ नहीं करेगा अल्पसंख्यक समाज - फोटो : SHYAM

KATIHAR : वक्फ संशोधन बिल का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बिल का समर्थन करने के विरोध में इमारत-ए-शरिया सहित सात मुस्लिम संगठनों ने सीएम नीतीश के दावत-ए-इफ्तार का बहिष्कार किया था। अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी इस बिल का विरोध किया है। कटिहार में प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इसकी वजह भी बताया। 

साथ ही प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार इस बिल का विरोध नहीं करेंगे तो अल्पसंख्यक समाज उन्हें माफ नहीं करेगा। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को पिछले चुनाव को याद करवाते हुए कहा कि अगर अल्पसंख्यक समाज उन्हें वोट नहीं देता तो वो कहीं का नहीं रहते। 

प्रशांत किशोर ने कहा की ऐसे में अगर नीतीश कुमार इस बिल का समर्थन करते हैं तो उनके साथ रहने वाले सभी मुसलमान नेता और कार्यकर्ताओं को इस पर विरोध जताते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट