LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Politics:'प्रशांत किशोर सोशल मीडिया के कलाकार, जनसुराज एक 'वर्चुअल पार्टी' –जदयू महासचिव मनीष वर्मा का बड़ा हमला

Bihar Politics:बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने जनसुराज अभियान और उसके मुखिया प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है।

जदयू महासचिव मनीष वर्मा
'प्रशांत किशोर सोशल मीडिया के कलाकार, जनसुराज एक 'वर्चुअल पार्टी' - फोटो : reporter

Bihar Politics:बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने जनसुराज अभियान और उसके मुखिया प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। कटिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए वर्मा ने प्रशांत किशोर को "सोशल मीडिया के बढ़िया कलाकार" करार दिया और कहा कि जनसुराज का जन सरोकारों के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है, बल्कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर माहौल बनाकर एक "वर्चुअल पार्टी" बनी हुई है।कटिहार में एक प्रेस वार्ता के दौरान मनीष वर्मा ने कई समसामयिक राजनीतिक सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी।

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर विपक्ष को जवाब:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'हेल्थ इश्यू' को विपक्ष द्वारा चुनावी मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर वर्मा ने कड़ा प्रतिवाद किया। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार पूरी तरह फिट हैं और उन्होंने पूरे बिहार के दौरे से यह साबित कर दिया है। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए वे इस तरह के बेबुनियाद विषयों को बेवजह मुद्दा बना रहे हैं।"

कांग्रेस विधायक के आरोपों पर पलटवार:

हाल के दिनों में कांग्रेस विधायक शकील अहमद द्वारा जून के महीने में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर 'डी-टैक्स वसूली' के लगाए गए आरोपों पर भी जदयू महासचिव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "शकील अहमद का आरोप बिल्कुल निराधार है। जबकि कांग्रेस का इतिहास घोटालों का रहा है, और कई राज्यों में अभी कांग्रेस की सरकारें हैं। वहां क्या चल रहा है, यह सबको पता है। इसलिए इन विषयों पर इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।" उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और उल्टे कांग्रेस के इतिहास पर ही सवाल उठा दिए।

सीमांचल में बेहतर चुनावी नतीजों की उम्मीद

कुल मिलाकर, कटिहार में जदयू के जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मनीष वर्मा ने इस बार सीमांचल क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए और बेहतर चुनावी परिणामों की उम्मीद जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की। वर्मा का बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में अगले चुनावों की सरगर्मियां तेज हो रही हैं और विभिन्न दल एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह