LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime: कटिहार में डाक पार्सल वाहन से शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार

Bihar Crime: डाक पार्सल वाहन से 987 लीटर बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मीनापुर फूटानी चौक के पास वाहन जांच के दौरान की।

Bihar Crime: कटिहार में डाक पार्सल वाहन से शराब की बड़ी खेप
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलिया बेलौन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक डाक पार्सल वाहन से 987 लीटर बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मीनापुर फूटानी चौक के पास वाहन जांच के दौरान की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध डाक पार्सल वाहन को रोका गया। जब पुलिस ने वाहन से जुड़े दस्तावेज़ और कागजात मांगे तो चालक आनाकानी करने लगा। शक होने पर मौके पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई।

जांच के दौरान जब वाहन खोला गया तो उसके अंदर 111 कार्टून में भरी हुई लगभग 987 लीटर बंगाल निर्मित शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शराब बड़ी चालाकी से डाक पार्सल के नाम पर छिपाकर लाई जा रही थी, ताकि जांच से बचा जा सके। यह खेप संभवतः बिहार के विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जानी थी।

कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस अब इस मामले की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है — यानी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से मंगाई गई थी और किन-किन लोगों को सप्लाई की जानी थी।

शराबबंदी के बावजूद बिहार में इस तरह की तस्करी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस गिरोह से जुड़े सभी लोगों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह