LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

पुलिस को 'गर्मी' पड़ी महंगी, रेस्टोरेंट में भाई-बहन से बदसलूकी का Video Viral, थानाध्यक्ष सस्पेंड

बिहार से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें में रेस्टोरेंट के अंदर बैठे भाई-बहन से पुलिस ने बदसलूकी करती दिखी. पुलिसकर्मियों की बदसलूकी का वीडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष पर गाज गिरी है. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.

पुलिस को 'गर्मी' पड़ी महंगी, रेस्टोरेंट में भाई-बहन से बदसलू
बदसलूकी का वीडियो वायरल होते ही कटिहार में थानेदार निलंबित- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का एक उदाहरण बिहार के कटिहार जिले में देखने को मिला है। रेस्टोरेंट में एक भाई-बहन के साथ बदसलूकी करने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में बारसोई के थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है मामला?

पीड़ित यश अग्रवाल ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम वह अपनी बहन और अन्य लोगों के साथ बारसोई के एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। तभी SO रामचंद्र मंडल अपने दलबल के साथ वहाँ पहुँचे। वायरल वीडियो में एसओ, यश अग्रवाल से पूछते हैं कि उनके साथ बैठी लड़की कौन है। यश के जवाब देने पर एसओ भड़क जाते हैं और कहते हैं कि "इतना जोर देकर क्यों बोल रहे हो," और "ज्यादा गर्मी मत दिखाओ।"

यश अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने गलत तरीके से पूछताछ की और उनके साथ बदसलूकी की। डीएसपी अजय कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि असामाजिक तत्वों की सूचना पर जांच के लिए पुलिस रेस्टोरेंट गई थी, लेकिन पूछताछ के दौरान थानेदार और वहाँ मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

NSIT
Nsmch

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष मंडल को रासचौक के पास एक रेस्टोरेंट में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह जांच के लिए पहुँचे थे। हालांकि, वायरल हुए वीडियो में थानेदार एक युवक (यश अग्रवाल) से उसकी बहन के बारे में पूछते और फिर उसके बोलने के लहजे पर गुस्सा होते दिख रहे हैं। एसओ को युवक से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "मेरा काम पूछना है, ज्यादा गर्मी मत दिखाओ।"

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। डीएसपी अजय कुमार ने प्रेस रिलीज़ में इसकी पुष्टि की और बताया कि बारसोई के थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल को निलंबित कर दिया गया है तथा आगे की विभागीय कार्रवाई जारी है। यह एक्शन दिखाता है कि पुलिस उच्चाधिकारी अपने बल के अधिकारियों के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।