LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : कटिहार में अश्लील डांस के साथ जुआ खेलने के धंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दर्जनों लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar News : कटिहार में अश्लील डांस के साथ जुआ खेलने के धंधे

KATIHAR : कटिहार बारसोई थाना क्षेत्र के खिदीरपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील डांस के साथ जुआ खेले जाने का मामला सामने आया हैं। बंगाल से सटे बिहार के जिलों में इन दिनों देर रात तक यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अश्लील डांस के साथ अवैध सट्टेबाजी का खेल चल रहा है, जिसमें आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में युवा शामिल होते है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 दिनों से यह कार्यक्रम जारी है और गांव में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने से माहौल बिगड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अश्लील डांस करवाया जा रहा हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भीड़ बुलायी जाये। जुआ के कारण युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा हैं और अक्सर झगड़े की नौबत भी आ जाती हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद बारसोई थाना की टीम जांच में पहुंची और कुछ सट्टेबाजी में संलिप्त दर्जनों लोगों को जुआ में लगाए गए धनराशि सहित देर रात थाना लाया गया। लेकिन उनलोगों छोड़ दिया गया। फिर उसके तीसरे दिन भी अश्लील डांस के आड़ में भीड़ बुलाकर जुआ खेलवाया गया। बुद्धिजीवियों का कहना है कि बारसोई पुलिस की मिलीभगत से ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे कार्यक्रमों पर तुरंत रोक लगाने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट