LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar news:बढ़ गया पेंशन तो घटा टेंशन, दिव्यांग पेंशन में वृद्धि से लाभार्थियों में खुशी, अब 3000 रुपये की कर रहे मांग

Bihar news: बिहार सरकार द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्धावस्था पेंशनधारियों के लिए पेंशन राशि में की गई वृद्धि को लेकर राज्यभर में उत्साह की लहर है। ...

Pension increased
बढ़ गया पेंशन तो घटा टेंशन- फोटो : reporter

Bihar news:बिहार सरकार द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्धावस्था पेंशनधारियों के लिए पेंशन राशि में की गई वृद्धि को लेकर राज्यभर में उत्साह की लहर है। खासकर कटिहार जिले में इसका व्यापक असर देखा जा रहा है, जहां इस श्रेणी के लाभार्थियों की संख्या लगभग 2.eighty two लाख है, जिनमें से 1 लाख से अधिक दिव्यांगजन शामिल हैं।

सरकार ने पहले जहाँ महज 400 रुपये मासिक पेंशन दी जाती थी, अब जुलाई 2025 से इसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह निर्णय न केवल आर्थिक दृष्टि से राहत देने वाला है, बल्कि सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

कटिहार के दिव्यांगजनों ने इस निर्णय को अपनी लंबी सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई की जीत बताया है। वर्षों से दिव्यांग संगठनों द्वारा पेंशन में बढ़ोतरी की मांग उठाई जाती रही थी, जिसकी परिणति अब जाकर सामने आई है। "बर गया है पेंशन, अब नो टेंशन" का नारा देकर दिव्यांगजन अपनी खुशी और संतोष प्रकट कर रहे हैं।

हालांकि, इस निर्णय के साथ ही नई मांगों की आवाजें भी मुखर हो रही हैं। दिव्यांग समुदाय अब पेंशन राशि को 3000 रुपये प्रति माह करने की माँग कर रहा है, ताकि महंगाई और दैनिक आवश्यकताओं को देखते हुए उन्हें वास्तविक राहत मिल सके।

NSIT
Nsmch

वित्तीय मदद के इस स्वरूप को अधिकार के रूप में देखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता यह भी मांग कर रहे हैं कि पेंशन वितरण में पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित की जाए, ताकि समय पर राशि मिले और बिचौलियों से मुक्ति मिल सके।

यह निर्णय राजनीतिक दृष्टि से भी अहम है, खासकर विधानसभा चुनावों के पूर्व। इससे सरकार को सामाजिक संवेदना का संदेश देने और दिव्यांग समुदाय में विश्वास बढ़ाने का अवसर मिला है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस सकारात्मक शुरुआत को किस हद तक आगे बढ़ाती है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह