LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Pawan singh rally: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की सभा में फैन का हंगामा, युवती ने मंच पर पहुंचकर लगाया गले

Pawan singh rally: बिहार के रोशना बाजार में एनडीए प्रत्याशी निशा सिंह की जनसभा के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास एक युवती पहुंच गई और उन्हें गले लगा लिया। सुरक्षा कर्मियों में मचा हड़कंप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Pawan singh rally
पवन सिंह की सभा में फैन का हंगामा- फोटो : news4nation

Pawan singh rally: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में कटिहार के रोशना बाजार मैदान में एनडीए प्रत्याशी निशा सिंह के समर्थन में भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की जनसभा आयोजित थी।सभा के समापन के बाद जब पवन सिंह हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले थे, तभी एक युवती अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवती का नाम माधुरी (मल्लिक समुदाय) है, जो रोशना बाजार की ही निवासी है।वह बिना अनुमति सुरक्षा रिंग पार करते हुए सीधे मंच के पास पहुँची और पवन सिंह के सामने आ गई।

फैन का जोश और पवन सिंह की शालीनता

अचानक हुई इस घटना से सुरक्षा कर्मी कुछ पल के लिए हतप्रभ रह गए। इस बीच माधुरी ने पवन सिंह को गले लगा लिया।पवन सिंह ने भी संयम दिखाते हुए उसे नहीं रोका और शांत भाव से उसके साथ सेल्फी ली।युवती पवन सिंह के पास कुछ समय तक खड़ी रही और बाल ठीक करते हुए फिर फोटो खिंचवाई।पुलिस ने बाद में उसे पीछे किया, लेकिन पवन सिंह हेलीकॉप्टर से उतरकर उसके साथ एक और फोटो खिंचवाने लौट आए।

कटिहार से श्याम सिंह की रिपोर्ट