LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

कैपिटल एक्सप्रेस में मचा हड़कंप! एसी बोगी की सीट के नीचे निकला ज़हरीला सांप, यात्रियों में दहशत

Bihar News: कटिहार से चलने वाली 13246 कैपिटल एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसी बोगी A1 कोच की एक सीट के नीचे ज़हरीला सांप दिखाई दिया। ...

Panic in Capital Express
कैपिटल एक्सप्रेस में मचा हड़कंप!- फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार से चलने वाली 13246 कैपिटल एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसी बोगी A1 कोच की एक सीट के नीचे ज़हरीला सांप दिखाई दिया। इस घटना की जानकारी कटिहार के मशहूर डेंटिस्ट डॉ. कमर हाशमी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दी, जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

डॉ. हाशमी ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे अपने तीन दोस्तों के साथ न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) जा रहे थे। यात्रा के दौरान किशनगंज के पास उन्हें एहसास हुआ कि उनकी सीट के नीचे कुछ हरकत हो रही है। जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कि वहां एक ज़हरीला सांप छिपा हुआ है।

यह देखकर बोगी में सवार सभी यात्री घबरा गए और कोच अटेंडेंट को सूचना दी। रेलकर्मियों ने तुरंत सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका। बाद में अलुवाबाड़ी स्टेशन के पास रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, मगर खबर लिखे जाने तक सांप को ट्रेन से बाहर नहीं निकाला जा सका था।

यात्रियों का कहना है कि इस घटना ने ट्रेन में सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

डॉ. हाशमी ने वीडियो में यह भी कहा कि अगर कोच की समुचित सफाई और निरीक्षण होता, तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। उन्होंने अन्य यात्रियों को भी सतर्क और सावधान रहने की अपील की।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है  कोई इसे रेलवे की लापरवाही बता रहा है तो कोई इसे प्राकृतिक खतरे की चेतावनी मान रहा है। फिलहाल रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह