LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics: जीतन राम मांझी की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- ‘हम पांडव हैं, NDA की चट्टानी एकता बरकरार’

Bihar Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने HAM पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी के 15-20 सीटों की मांग के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।...

दिलीप जायसवाल
जीतन राम मांझी की मांग पर दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान- फोटो : reporter

Bihar Politics:  बिहार की सियासत में चुनावी गठजोड़ को लेकर नई हलचल तेज़ हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने HAM पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी के 15-20 सीटों की मांग के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।

जायसवाल ने कहा कि "आप चिंता न करें… सब कुछ अच्छा है। NDA पूरी तरह से चट्टानी एकता के साथ आगे बढ़ रहा है। आप देख रहे हैं कि विधानसभा सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिले का सम्मेलन भी संपन्न हो चुका है। सब कुछ बहुत अच्छा है। क्योंकि हम पांडव हैं और हमारी पाँच पांडव की ताकत है।"

इस बयान से यह साफ़ हो गया है कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन को मज़बूत रखने के मूड में है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि गठबंधन में किसी भी प्रकार का विवाद या मतभेद अब चुनाव से पहले सुलझा लिया गया है।

जायसवाल ने अपने अंदाज़ में ‘पांडव’ की उपमा देकर यह संदेश भी दिया कि NDA में पांच प्रमुख घटक दलों की ताकत एकजुट है और बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन निर्णायक भूमिका निभाएगा।

NSIT
Nsmch

इस बयान से यह भी स्पष्ट हुआ कि HAM की सीटों की मांग को लेकर कोई बड़ी तनातनी नहीं है और गठबंधन के भीतर समन्वय कायम है। राजनीतिक विश्लेषक इसे NDA की रणनीति और एकजुटता का प्रतीक मान रहे हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह