LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : कटिहार में लापरवाही करना दंपत्ति को पड़ा भारी, मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bihar News : कटिहार में लापरवाही करना दंपत्ति को पड़ा भारी, म

KATIHAR : रेलवे की तमाम अपील के बावजूद आम लोग रेल ट्रैक अवैध रूप से पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका खामियाजा उन्हें जान देकर चुकाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में कटिहार में ट्रेन से कटकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे समपार फाटक बंद होने के बावजूद पति पत्नी रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे। इतने में मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी। 

मृतक दंपत्ति की पहचान जामनगर थाना क्षेत्र के निमोल पंचायत पंचकोणीय गांव के रूबेदी खातून और मोहम्मद सजाऊल के रूप में की गयी है। घटना आजमनगर कुमेदपुर रेलखंड के बीच बरहट रेलवे गेट के बीच हुई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। 

बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी अपने बच्चे को लेकर ई रिक्शा से इलाज के लिए सालमारी जा रहे थे। इसी दौरान दोनों पति-पत्नी बंद रेलवे फाटक को पार करने के लिए ई रिक्शा(टोटो) से उतरकर पैदल पार करने लगे। जिस दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से यह घटना हुई है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट