LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: बिहार में नेशनल बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा कोहराम

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधियों ने दिनदहाड़े नेशनल बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट की हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

gold medalist murdered
गोल्ड मेडलिस्ट की दिनदहाड़े हत्या- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के कटिहार में राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट अमरजीत चौधरी उर्फ अमरेश चौधरी (28) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन चौक के पास नहर किनारे हुई। जहां अमरेश अपने कामत पर दो दोस्तों के साथ बैठा था। सूत्रों के अनुसार, अपराधी बाइक से आए और पीछे से अंधाधुंध फायरिंग की। अमरेश को सिर पर चार और पीठ पर एक गोली लगी। गंभीर रूप से घायल अमरेश को तुरंत मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोस्तों से साथ बैठा था मृतक

पुलिस ने मौके पर मौजूद दोस्त जेकी तिवारी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। मृतक के बड़े भाई रंजीत चौधरी ने बताया कि अमरेश सुबह दस बजे अपने दो दोस्तों जय चौहान और जेकी तिवारी के साथ निकला था और दोपहर डेढ़ बजे गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोल्ड मेडलिस्ट की दिनदहाड़े हत्या 

अमरजीत चौधरी राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत चुके थे। वहीं, वर्ष 2017 में चर्चित गुड्डु हत्याकांड में भी वह प्राथमिकी आरोपित रह चुके हैं और जेल जा चुके हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस जमीन विवाद की आशंका जता रही है। अमरेश के परिजनों ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

दोस्तों से पूछताछ जारी

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू की है। आरोपी दोस्त जेकी तिवारी और जय चौहान से पूछताछ जारी है, लेकिन दोनों ने विरोधाभासी बयान दिए हैं, जिससे पुलिस को कुछ संदिग्ध परिस्थितियां नजर आ रही हैं। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सात माह में हुई तीसरी हत्या है। पहले 29 मई को धीरज कुमार (40) और 1 जुलाई को मो. टिंका (23) की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस तरह कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

NSIT
Nsmch