LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar assembly elction - जनता के बीच पहुंचे महागठबंधन के सांसद -विधायक का हुआ विरोध, गुस्से में बोले - हमारी सरकार नहीं है...

Bihar assembly elction - जनता के बीच पहुंचे महागठबंधन के सां

Katihar - बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार मौजूदा जनप्रतिनिधियों को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिर चाहे वह एनडीए के हों महागठबंधन से जुड़ा कोई नेता। पांच साल तक सिर्फ झूठे वादों के कारण नाराज ग्रामीण अब खुलकर अपना आक्रोश जता रहे हैं। जिसमें अब कटिहार से कांग्रेस सांसद तारीक अनवर भी शामिल हो गये हैं। जिन्हें ग्रामीणों के विरोध के बाद अपने चेहरा छिपाकर वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

मामला कटिहार बलरामपुर विधान सभा क्षेत्र के चापाखोर गांव से सामने आया है , जहा कांग्रेस सांसद तारीक अनवर महागठंबन के माले प्रत्याशी महबूब आलम के साथ चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, लेकिन यहां ग्रामीणों ने वोट नहीं देने का नारा लगाने लगे। 

वही ग्रामीणों ने कहा कि हमने नेताओं को बार बार बुलाया पर नहीं आए ,अब चुनाव आय है तो दरवाजे दरवाजे घूम रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप साफ है कि विकास का वादा सिर्फ पोस्टर में किया गया था जमीन पर नहीं हुआ।

लोगों ने इसी मुद्दे को लेकर नेताओं को घेर लिया और जमकर अपनी भड़ास उतारी। इस दौरान क्षेत्र के किए काम पर लोगों ने सवाल उठाए तो सांसद ने कहा कि हमारी सरकार नहीं है, वहीं साथ में मौजूद माले विधायक भी ग्रामीणों पर अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि हमारी कई पीढ़ी आप लोगों को वोट दे रही है। लेकिन फिर भी यहां कुछ नहीं हुआ। 

NSIT
Nsmch

जिसके बाद माहौल ऐसा बना  कि नेताजी को चेहरा छुपा कर निकलना पड़ा उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Report - shayam