LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : कटिहार में 'बर्ड फ्लू' की आहट ! कुरसेला में 100 से अधिक कौवों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News : कटिहार में अचानक सौ कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है. जांच के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ टीम तत्काल मौके पर पहुंची....पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में 'बर्ड फ्लू' की आहट ! कुरसेला में 100
कौवों की मौत - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मुरादपुर पंचायत में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित एक बांसबाड़ी में 100 से अधिक कौवों के शव संदिग्ध हालत में पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की अचानक मौत की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे किसी बड़ी महामारी का संकेत मानते हुए तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग को दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृत कौवों के अवशेषों को अपने कब्जे में लिया। डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक जांच के लिए जरूरी सैंपल इकट्ठा किए हैं, जिन्हें उच्च स्तरीय लैब में भेजा जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल कौवों की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि "पोस्टमार्टम और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी, हालांकि शुरुआती तौर पर यह किसी गंभीर वायरल संक्रमण का मामला प्रतीत हो रहा है।" एहतियात के तौर पर प्रशासन ने विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है और सभी आवश्यक मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

दूसरी ओर, एक साथ इतनी बड़ी तादाद में कौवों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। लोग इसे 'बर्ड फ्लू' जैसे घातक संक्रमण से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे इंसानों और पालतू पक्षियों को भी खतरा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाए और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, प्रशासन की पैनी नजर पूरे इलाके और अन्य पक्षियों की गतिविधियों पर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे मृत पक्षियों के सीधे संपर्क में न आएं और किसी भी अन्य संदिग्ध मामले की तुरंत जानकारी दें। सभी की निगाहें अब लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद ही इस खौफनाक मंजर के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

श्याम की रिपोर्ट