LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

'आर्यन' बन बैठा था 'मोहम्मद फंटू': कोचिंग की आड़ में लड़कियों का शोषण, नेपाल ले जाकर पिलाता था शराब!

बिहार के कटिहार में गैप इंस्टीट्यूट के संचालक मोहम्मद फंटू उर्फ आर्यन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर छात्राओं और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगे हैं.आरोपी गिरफ्तार, जालसाजी और ठगी के गंभीर आरोप

'आर्यन' बन बैठा था 'मोहम्मद फंटू': कोचिंग की आड़ में लड़कियो
'आर्यन' बन बैठा था 'मोहम्मद फंटू': कोचिंग की आड़ में लड़कियों का शोषण, नेपाल ले जाकर पिलाता था शराब!- फोटो : news 4 nation

बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 'गैप इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी वेलफेयर ट्रस्ट' नामक कोचिंग संस्थान की आड़ में महिलाओं के शोषण का आरोप लगा है। संस्थान के संचालक ने अपनी पहचान छिपाकर छात्राओं और महिला कर्मचारियों को धोखे में रखा। जाँच में खुलासा हुआ कि जो व्यक्ति खुद को 'आरयन सिंह' बताकर संस्थान चला रहा था, उसका असली नाम मोहम्मद फंटू है। आरोपी चेयरमैन लिखी गाड़ी में घूमता था और खुद को रसूखदार बताता था।

पुलिस अधिकारी पर डराने और मिलीभगत का आरोप

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब संस्थान में काम करने वाली एक युवती ने संचालक की अश्लील हरकतों के खिलाफ मनिहारी थाने में शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि थाने में तैनात महिला अधिकारी जेबा ने आरोपी की मदद करते हुए उसे डराया-धमकाया, जिससे डरकर उसने अपना आवेदन वापस ले लिया। हालांकि, परिजनों के सहयोग से मामला एसपी तक पहुँचा, जिनके हस्तक्षेप के बाद मनिहारी थाने में विधिवत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस तंत्र की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए।

नेपाल ले जाकर शराब पिलाने और तस्करी की साजिश

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी आपबीती में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। युवती के अनुसार, आरोपी मोहम्मद फंटू छात्राओं को पूर्णिया घुमाने के बहाने ले जाता था और उन्हें जबरन नेपाल पहुँचा देता था। वहाँ लड़कियों पर शराब पीने का दबाव बनाया जाता था और उनके साथ गलत हरकतें करने की कोशिश की जाती थी। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और संस्थान की आड़ में चल रहे संभावित मानव तस्करी के तार भी जुड़ते नजर आ रहे हैं।

आरोपी गिरफ्तार, जालसाजी और ठगी के गंभीर आरोप

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फंटू को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान उसने शुरू में खुद को आर्यन सिंह बताया, लेकिन कड़ाई बरतने पर अपनी असली पहचान कबूल कर ली। उस पर अश्लील हरकत के अलावा छात्रों से ठगी, मानसिक उत्पीड़न, पहचान छिपाकर जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि अन्य पीड़ितों को भी न्याय मिल सके।

NSIT
Nsmch

कटिहार में गैप इंस्टीट्यूट संचालक पर FIR दर्ज

कटिहार जिले के मनिहारी में एक फर्जी इंस्टीट्यूट संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मनिहारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।एसपी शिखर चौधरी ने पुष्टि की कि पीड़िता की शिकायत पर मनिहारी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर नाम बदलकर युवतियों से गलत संबंध बनाने का प्रयास, छात्रों से ठगी, जालसाजी, मानसिक उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी और संभावित मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।