LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : सीमांचल की जनता को ‘घुसपैठिया’ कहकर बदनाम करते हैं मोदी, कटिहार में एनडीए और राजद पर जमकर बरसे ओबैसी

Bihar News : बिहार में ओबैसी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री सीमांचल की जनता को ‘घुसपैठिया’ कहकर बदनाम करते हैं......पढ़िए आगे

Bihar News : सीमांचल की जनता को ‘घुसपैठिया’ कहकर बदनाम करते
पीएम पर निशाना - फोटो : SHYAM

Katihar : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज कटिहार जिले के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारसोई के पीडब्ल्यूडी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसभा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों और कस्बों से लोग मैदान में पहुंचना शुरू हो गए थे। इस मौके पर ओवैसी के साथ एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे।

सीमांचल पर फोकस और विकास का मुद्दा

अपने संबोधन में ओवैसी ने सीमांचल क्षेत्र पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “बलरामपुर सीमांचल का हिस्सा है। मैं यहां के लोगों से अपील करता हूं कि आपको ताकतवर बनना है। जब आप ताकतवर बनेंगे, तो अपने पसंद का विधायक चुनकर भेजेंगे।”ओवैसी ने सीमांचल में बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया और लोगों से सवाल किया, “आप इसे बर्दाश्त करेंगे? अगर नहीं करेंगे तो अपने पसंद का विधायक चुनिए।”

बीजेपी पर हमला और घुसपैठ का मुद्दा

ओवैसी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “हम अमित शाह, नरेंद्र मोदी को हराएंगे। आप हमें वोट दें, हम बीजेपी और आरएसएस को हराएंगे। जिसने धोखा दिया, उसे हराएंगे। हम आपके हक को दिलाएंगे और ऊपर से नीचे तक सब कुछ बदल देंगे।”

मोदी करते हैं बदनाम

उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। ओवैसी ने कहा कि जब वह यहां आते हैं, तो मोदी सीमांचल की जनता को बदनाम करते हैं और उन्हें 'घुसपैठिया' बोलते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, "यहां सब भारत का है, कोई बांग्लादेशी नहीं है। इसलिए मैं कहूंगा, डरना नहीं है।"

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट