LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

मिठ्ठू झा मर्डर केस में गैंगवार की आशंका के बीच एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 'गैंगस्टर' बैकग्राउंड का किया खुलासा

कटिहार में नए साल की शाम हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गैंगवार की आशंका के बीच पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिठ्ठू झा मर्डर केस में गैंगवार की आशंका के बीच एक आरोपी गिर

Katihar - कटिहार जिले के कुरसेला चौक पर नए साल की शाम हुई युवक मिठ्ठू झा की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने बताया कि हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ सदर-2 कर रहे थे। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव को गिरफ्तार किया है।

गैंगवार और आपराधिक इतिहास का खुलासा 

एसपी शिखर चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस मामले में कुल 6 लोगों को नामजद किया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक मिठ्ठू झा का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मृतक पर नवगछिया में हत्या का मामला दर्ज था, जिसमें वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। 

इसके अतिरिक्त, उस पर कुरसेला में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) जैसे कई गंभीर मामले भी दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम हो सकती है।

सीसीटीवी फुटेज और फरार आरोपियों की तलाश 

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और उसका गहन अवलोकन किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान पुख्ता की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस जघन्य कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - श्याम