LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Teacher Protest: कटिहार से पटना तक शिक्षकों का हंगामा, पाँच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Bihar Teacher Protest: कटिहार में मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े शिक्षक इन दिनों सड़क पर उतर आए हैं।

Madrasa teachers
कटिहार से पटना तक शिक्षकों का हंगामा- फोटो : reporter

Bihar Teacher Protest: कटिहार में मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े शिक्षक इन दिनों सड़क पर उतर आए हैं। समाहरणालय के सामने डटे इन शिक्षकों का गुस्सा साफ कह रहा है कि अब “सब्र का प्याला छलक चुका है।” अपनी पाँच सूत्री मांगों को लेकर वे धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और चेतावनी दे चुके हैं कि यह आग सिर्फ कटिहार तक सिमटी नहीं रहेगी, बल्कि पटना की गलियों तक जाएगी।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने ऐलान किया है कि उनकी लड़ाई सिर्फ़ काग़ज़ी आश्वासनों से नहीं, बल्कि ठोस फैसले से ही थमेगी। उनका कहना है कि अगर हमारी मांगों पर 17 तारीख तक विचार नहीं हुआ, तो आंदोलन की चिंगारी और तेज होगी।

मदरसा संगठन की पाँच सूत्री मांगों में शिक्षकों के वेतनमान, सुविधाओं और मदरसों की दशा सुधार जैसे मुद्दे शामिल बताए जा रहे हैं। इनका आरोप है कि सरकार सिर्फ़ वादे करती है, लेकिन अमल नहीं करती।

कल से ये शिक्षक पटना में भी प्रदर्शन करेंगे, ताकि सरकार तक उनकी आवाज़ सीधे पहुंचे। हम इंतज़ार करने को तैयार हैं, मगर 17 तारीख आख़िरी मोहलत होगी। उसके बाद आंदोलन का तेवर बदल जाएगा।  यही संदेश उन्होंने प्रदर्शन के दौरान दिया।

NSIT
Nsmch

कटिहार की इस हलचल ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब देखना है कि हुक़्मरान सुनवाई करेंगे या फिर सड़क का यह ग़ुस्सा बड़ा तूफ़ान बनेगा।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह