LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics: पूर्णिया की रणभूमि में लोजपा (रा) का शक्ति प्रदर्शन, नव संकल्प महासभा के लिए कटिहार में जोरदार जनसंपर्क

आगामी 21 सितंबर को पूर्णिया के रणभूमि मैदान में होने वाली ‘नव संकल्प महासभा’ को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को न्योता दे रहे हैं।

Bihar Politics: पूर्णिया की रणभूमि में लोजपा (रा) का शक्ति प
पूर्णिया की रणभूमि में लोजपा (रा) का शक्ति प्रदर्शन- फोटो : reporter

Bihar Politics:कटिहार ज़िले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी सियासी ज़मीन मजबूत करने के लिए पूरी ताक़त झोंक दी है। आगामी 21 सितंबर को पूर्णिया के रणभूमि मैदान में होने वाली ‘नव संकल्प महासभा’ को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को न्योता दे रहे हैं।

लोजपा (रा) की जिलाध्यक्ष संगीता देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इन दिनों गाँव-गाँव और मोहल्लों में पहुँचकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में महासभा में शामिल हों। पार्टी का दावा है कि यह महासभा बिहार की राजनीति में लोजपा (रा) की नई भूमिका की शुरुआत साबित होगी।

सिर्फ़ जनसंपर्क ही नहीं, बल्कि प्रचार रथ भी ज़िले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से रवाना किए गए हैं। इन रथों के ज़रिए महासभा का संदेश गाँव-गाँव और गली-गली तक पहुँचाया जा रहा है।

इस महासभा का सबसे बड़ा आकर्षण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान होंगे। उम्मीद है कि चिराग इस मंच से आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संदेश देंगे और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह