LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Katihar firing incident: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद!कटिहार में अज्ञात लोगों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Katihar firing incident: कटिहार में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। आजमनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद युवक की हालत गंभीर है और पुलिस जांच में जुटी है।

Katihar firing incident
युवक को गोली लगने से हड़कंप- फोटो : news4nation

 Katihar firing incident: कटिहार जिले में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव के पास हुई। घायल युवक की पहचान मोहम्मद कोनेन आलम के रूप में हुई है, जिनका इलाज गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कोनेन आलम आजमनगर चौक से अपने घर कमलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पिस्तौल तान दी। जब कोनेन ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन इलाज जारी है।

वहीं, परिजनों का कहना है कि इस हमले की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। परिवार को किसी तरह की पुरानी दुश्मनी या विवाद की जानकारी नहीं है, जिससे यह घटना और भी रहस्यमय बन गई है। परिजन काफी डरे हुए हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही आजमनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को कानून के हवाले किया जाएगा।

कटिहार से श्याम कुमार सिंह