LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Katihar crime news: कटिहार में पति-पत्नी को गोली मारने से इलाके में दहशत, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

Katihar crime news: कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मारी। इस दौरान दोनों घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुटी।

Katihar crime news
बिहार में अपराधियों का हौसला बुलंद!- फोटो : news4nation

Katihar crime news: बिहार के कटिहार जिले में अपराधियों का हौसला एक बार फिर देखने को मिला है। कदवा थाना क्षेत्र के घुघरी पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना महम्मदपुर पंचायत के सांझेली गांव से जुड़े एक दंपती के साथ हुई। घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय बड़कू शर्मा के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी का नाम काजल देवी बताया गया है। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसमें बड़कू शर्मा की जांघ में गोली लगी, वहीं उनकी पत्नी के हाथ में गोली लगी है।

फायरिंग की तेज आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान पांच खोखे बरामद किए हैं। इससे साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। गोलीबारी के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी शुरू कर दी गई है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी और घटना को रोका जा सके।

इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कटिहार से श्याम कुमार सिंह