LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime:मखाना की खेती पर खूनी संग्राम ,तीर-धनुष और धारदार हथियारों से भिड़े दो गुट, आठ घायल

Bihar Crime:सरकारी ज़मीन पर नदी से मखाना निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।...

Bihar Crime:मखाना की खेती पर खूनी संग्राम ,तीर-धनुष और धारदा
मखाना की खेती पर खूनी संग्राम ,तीर-धनुष और धारदार हथियारों से भिड़े दो गुट, आठ घायल - फोटो : NEWS 4 NATION

आदिवासी समुदाय के दो गुटों के बीच मखाना की खेती को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ। सरकारी ज़मीन पर नदी से मखाना निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पारंपरिक हथियार तीर-धनुष और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें कुल 8 लोग घायल हो गए।कटिहार ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के गरभेली पंचायत के खैरा गाँव में खूनी संघर्ष हुआ है।

घटना की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि हमले में चार लोगों की हालत नाज़ुक है और उन्हें कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद की जड़ सरकारी ज़मीन पर मखाना की खेती और नदी से उपज निकालने का अधिकार है। दोनों गुट लंबे समय से इस मुद्दे पर आमने-सामने थे। मंगलवार को तनातनी ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते गाँव का माहौल रणभूमि में तब्दील हो गया।

जानकारी मिलते ही मुफ़स्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

गाँव वालों का कहना है कि यह विवाद नया नहीं है। हर साल मखाना की खेती और जल संसाधन के उपयोग को लेकर गुटबाज़ी तेज़ हो जाती है। लेकिन इस बार मामला हाथ से निकल गया और खून-खराबे तक पहुँच गया।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह