LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Train missing from Bihar : 4 स्टेशनों से गायब हुई कटिहार से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस, यात्रियों में मची खलबली

Train missing from Bihar: कटिहार से दिल्ली की ओर जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अचानक बिहार के चार स्टेशनों से 'गायब' हो गई।इस ट्रेन के सैकड़ों यात्रियों को भ्रमित कर दिया।

Train missing from Bihar
गायब हुई हमसफर एक्सप्रेस!- फोटो : social Media

Train missing from Bihar :  कटिहार से दिल्ली के लिए चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन, जिसका नंबर 15705 है, अचानक चार स्टेशनों पर रद्द दिखा दी गई। यह घटना बिहार के चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज स्टेशनों पर हुई। रेलवे की तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस ट्रेन का रनिंग स्टेटस एनटीईएस ऐप और अन्य निजी ऐप्स पर रद्द दिखाया गया। यह स्थिति सुबह 6 बजे से लेकर 7:30 बजे तक बनी रही।

इस तकनीकी समस्या ने सैकड़ों यात्रियों को असमंजस में डाल दिया। कई यात्रियों ने रेलवे इंक्वायरी नंबर और 139 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। कुछ यात्रियों ने बताया कि खगड़िया से खुलने के बाद ट्रेन में मौजूद टीटीई ने उन्हें बताया कि जिन यात्रियों को चकिया, मोतिहारी और बेतिया जाना है, वे मुजफ्फरपुर में ट्रेन बदल लें क्योंकि रूट अचानक बदल दिया गया था। हालांकि, समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को सही जानकारी मिली कि ट्रेन अपने नियमित मार्ग पर ही चल रही है।

सुबह 10 बजे के करीब एनटीईएस ऐप पर स्थिति को सही कर दिया गया था, लेकिन कुछ निजी ऐप्स पर यह गलती दोपहर तक बनी रही। सोनपुर रेल मंडल के पीआरओ राम प्रताप सिंह ने बताया कि यह समस्या तकनीकी खामियों की वजह से आई थी और इसकी जांच की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और भविष्य में ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए उपाय करने का आश्वासन दिया है।

NSIT
Nsmch