LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Police: नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ की आशंका, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी बिहार में! कटिहार रेल मंडल हाई अलर्ट पर

Bihar Police: खुफिया विभाग की चौंकाने वाली सूचना के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। इस अलर्ट के बाद कटिहार रेल मंडल के 18 रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है।

Bihar Police: नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ की आशंका, जैश-ए-मोहम्मद
हाई अलर्ट पर कटिहार रेल मंडल - फोटो : SHYAM

KATIHAR : बिहार में आतंक का साया मंडराने लगा है। खुफिया विभाग की चौंकाने वाली सूचना के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के तीन कुख्यात आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इस अलर्ट के बाद पूर्वोत्तर भारत के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कटिहार रेल मंडल के 18 रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है।

खुफिया अलर्ट के बाद कटिहार रेलवे स्टेशन समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की तैनाती बढ़ा दी गई। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए ट्रेनों और रेल परिसरों में सघन जांच अभियान चलाया गया। स्टेशन के हर कोने, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और यात्री ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया गया।

कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने कहा कि खुफिया विभाग से मिली सूचना के बाद कटिहार रेल जिला के सभी 18 स्टेशनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीमावर्ती रेल थानों को भी चौकस रहने का आदेश दिया गया है। सभी यात्रियों और ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है।

हालांकि जांच अभियान के दौरान अभी तक कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। फिर भी सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लिया जाएगा। सीमावर्ती जिलों से आने-जाने वाली ट्रेनों की जांच और यात्रियों की स्क्रीनिंग लगातार जारी है। नेपाल की खुली सीमा लंबे समय से आतंकी संगठनों की गतिविधियों के लिए बड़ा सिरदर्द रही है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के प्रवेश की आशंका ने एक बार फिर साबित किया है कि बिहार और पूर्वोत्तर भारत आतंकियों के लिए आसान रूट बन सकता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह