LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Katihar Crime News : कटिहार पुलिस ने पिकअप में लोड 33 मवेशियों को किया जब्त, मौके से दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Katihar Crime News : कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहाँ पिकअप पर लोड 33 मवेशियों को पुलिस ने जब्त किया है. वहीँ मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है.......पढ़िए आगे

Katihar Crime News : कटिहार पुलिस ने पिकअप में लोड 33 मवेशिय
मवेशी तस्करी का खुलासा- फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार पुलिस ने 'बिहार टू बंगाल' भाया सीमांचल से जुड़े मवेशी तस्करी का एक बड़ा मामला का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले मे तीन पिकअप वाहन में लदे 27 गाय और 6 बछड़ा सहित कुल 33 मवेशी को जप्त किया है। प्राणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मवेशी लदे तीन वाहन को जप्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन पर पशु तस्करी का आरोप है। 

पूरे मामले की पुष्टि करते हुए प्रभारी डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि मानसही थाना क्षेत्र से होते हुए प्राणपुर के रास्ते मवेशियों का इस खेप को बंगाल ले जाना था, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर तीन पिकअप वाहन के साथ जप्त किया है। 

बताते चले पशु तस्करी को रोकने के लिए कटिहार पुलिस लगातार एक्टिव है। इसलिए लगातार अब इस रास्ते से ले जाने वाले मावेशियों के खेप पकड़ा जा रहा है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट