LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : कटिहार पुलिस ने 25 लाख के कफ सिरप के साथ भारी मात्रा में स्मैक किया बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : कटिहार में पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्करों को शिकंजा कसा है. पुलिस ने जहाँ 25 लाख रुपए का कफ सिरप बरामद किया है. वहीँ 4 लाख रुपए का स्मैक बरामद किया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : कटिहार पुलिस ने 25 लाख के कफ सिरप के साथ
25 लाख का सिरप बरामद - फोटो : SHYAM

KATIHAR : एक तरफ बिहार में जहाँ पूर्ण शराबबंदी है। वहीँ राज्य में धड़ल्ले से शराब के साथ मादक पदार्थों का अवैध कारोबार हो रहा है। हालाँकि कटिहार में पुलिस ऑपरेशन क्लीन फेज 2 को लेकर लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कटिहार पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी है। कटिहार में नगर पुलिस ने जहां करीब 119  कार्टून प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप और 300 ग्राम स्मैक के साथ दो नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में दो लग्जरी वाहन के साथ-साथ एक डायरी भी बरामद किया है।

एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में 119 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप और लगभग 300 ग्राम स्मैक  के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद कोडीन कफ सीरप का अनुमानित कीमत 25 लाख रुपया बताया जा रहा है। जबकि स्मैक की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर में परमिंदर सिंह और मुन्ना कुमार शामिल है । पुलिस के इस उपलब्धि में जिले के कई चर्चित लोगों का भी इस पूरे रैकेट में शामिल होने की चर्चा से लोग स्तब्ध है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट