LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Sex-Racket: बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाएं कई लड़के-लड़कियां, देह व्यापार में नाबालिग भी फंसी

Bihar Sex-Racket: बिहार में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने कई लड़के और लड़कियों के आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

सेक्स रैकेट का खुलासा
सेक्स रैकेट का खुलासा- फोटो : social media

Bihar Sex-Racket: बिहार के कटिहार में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 5 लड़कियों को छुड़ाया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। होटल से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद हुई है।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी 

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मुफ्फसिल थानाध्यक्ष शशि रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टा टोला चौक स्थित एक होटल में बाहर से लड़कियों और महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 अभिजीत कुमार सिंह और डीएसपी मुख्यालय मृदुलता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की।

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

छापेमारी के दौरान होटल से कुछ पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने मौके से 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया, जिनमें होटल के दो कर्मचारी और एक दुकान मालिक भी शामिल हैं। पुलिस ने होटल से 2 पैक कंडोम, 7 मोबाइल फोन, 26 हजार रुपये नगद और डीवीआर बरामद किया है। छुड़ाई गई लड़कियों में चार महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत कुमार (फलका थाना क्षेत्र), कामेश्वर साह (मुफस्सिल थाना क्षेत्र), संतोष कुमार सहनी (बरारी थाना क्षेत्र), मुन्ना कुमार (नगर थाना क्षेत्र), विक्की कुमार साह (तीगछिया निवासी) और मो. अलीमुद्दीन (बरारी थाना क्षेत्र, सेमापुर बालू घाट) के रुप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

NSIT
Nsmch