LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Katihar acid attack: जमीन बंटवारे के विवाद में हैवान बने बहु-बेटे, मां-भाई पर किया एसिड अटैक, परिवार का झगड़ा बना खौफनाक

Katihar acid attack: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जमीन और घर बंटवारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां मां और बेटे पर एसिड से हमला कर दिया गया।

Katihar acid attack
जमीन विवाद में एसिड अटैक- फोटो : social media

Katihar acid attack: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवनगर इस्लामपुर गांव से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक जमीन और घर के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। इस घटना में एक बुजुर्ग मां और उसका बेटा एसिड अटैक का शिकार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना में 65 वर्षीय भवानी देवी और उनके 33 वर्षीय पुत्र विजय कुमार यादव गंभीर रूप से झुलस गए। हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घर और जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था लंबे समय से तनाव

पीड़िता भवानी देवी ने बताया कि उनके पांच बेटे हैं और पारिवारिक घर व जमीन का बंटवारा सभी के बीच होना था। इसी कारण घर को खाली करने का फैसला लिया गया था। चार बेटे पहले ही घर छोड़कर किराये के मकान में रहने लगे थे, लेकिन तीसरे नंबर का बेटा सुनील यादव घर खाली करने से लगातार इनकार कर रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को पंचायत के माध्यम से बंटवारे की बातचीत तय थी। भवानी देवी अपने बेटे विजय कुमार यादव और अन्य बेटों के साथ पंचायत में जाने की तैयारी कर रही थीं।

पंचायत से पहले ही कर दिया एसिड से हमला

पीड़ितों के अनुसार, पंचायत में जाने से ठीक पहले सुनील यादव ने अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ मिलकर उन पर एसिड से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मां और बेटा बुरी तरह झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।इस हमले ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा, किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी।

NSIT
Nsmch

पहले भी की गई थी पुलिस से शिकायत

भवानी देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन तब उन्हें कोर्ट जाने की सलाह देकर मामला टाल दिया गया। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप किया होता, तो शायद यह भयावह घटना नहीं होती। घटना के बाद मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

इलाके में दहशत, न्याय की मांग

इस घटना के बाद शिवनगर इस्लामपुर गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसे पारिवारिक विवाद किसी और की जिंदगी तबाह न कर सकें। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि पारिवारिक विवादों को समय रहते सुलझाने और प्रशासनिक हस्तक्षेप की कितनी जरूरत है, ताकि रिश्तों का झगड़ा जानलेवा अपराध में न बदले।