LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

katihar news: कटिहार में कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन से 4.98 लाख रुपये कैश बरामद

katihar news: कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स ने एक व्यवसायी से 4.98 लाख रुपये कैश बरामद किया। बिहार में आचार संहिता लागू होने के चलते जांच जारी है।

katihar news
जांच के दौरान लाखों का कैश बरामद- फोटो : news4nation

katihar news:  कटिहार  कोढ़ा थाना क्षेत्र के  राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर   कोलासी पुलिस कैम्प के समीप वाहन जांच के क्रम में स्थानीय पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। वाहन जांच के क्रम में एक व्यवसायी से करीब  4 लाख 98 हजार 500 रुपये कैश एक चार पहिया वाहन से  संदिग्ध अवस्था मे बरामद किया गया है। 

कटिहार सदर (02) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने बताया बिहार में आचार संहिता लागू है ऐसे में 50 हजार से अधिक कैश लेकर यात्रा करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आज इसी क्रम में कोढ़ा कटिहार राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर कोलासी पुलिस शिविर के पास वाहन जांच के क्रम में मधुबनी के एक व्यवसायी से 04 लाख 98 हजार पांच सौ रुपये कैश संदिग्ध अवस्था मे बरामद की गई है। फिलहाल उक्त राशि को जब्त कर ली गई गई और जांच की जा रही है कि यह राशि किस वजह से लेकर व्यवसायी यात्रा कर रहे हैं।

 कटिहार से श्याम की रिपोर्ट