LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Katihar hospital incident: कटिहार के सदर अस्पताल में हंगामा! इलाज कराने आया कैदी अचानक बेकाबू, तोड़फोड़ कर गार्डों पर हमला

Katihar hospital incident: सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए कैदी ने अचानक कैदी वार्ड में हंगामा कर दिया। दरवाजा बंद कर तोड़फोड़ और गार्डों से मारपीट की। पुलिस ने मशक्कत के बाद काबू किया। मामला जांच में।

Katihar hospital incident
कैदी ने अस्पताल को बनाया रणक्षेत्र- फोटो : social media

Katihar hospital incident: कटिहार में रविवार (23 नवंबर 2025) की सुबह सदर अस्पताल का कैदी वार्ड अचानक अफरा-तफरी से भर गया, जब इलाज के लिए लाए गए एक बंदी ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया। वार्ड में प्रवेश करते ही कैदी ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और चारों ओर पड़े सामान को उलट-पुलट कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

गार्डों से धक्का-मुक्की

कैदी की हरकतें इतनी उग्र थीं कि ड्यूटी पर मौजूद जेल गार्डों को अंदेशा हुआ कि वह किसी तरह मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहा है। गार्डों के अनुसार शंभू मंडल लगातार उन पर हमला कर रहा था और वार्ड से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। स्थिति बिगड़ते ही नगर थाना की टीम अस्पताल पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी कैदी को काबू में लेकर स्थिति नियंत्रित की।

अमदाबाद थाना का आरोपी, अस्पताल बना रणक्षेत्र

शंभू मंडल अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक केस में जेल में बंद है। तबीयत बिगड़ने पर उसे routine जांच के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड लाया गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही वह अचानक उग्र हो गया और वार्ड का दरवाजा अंदर से जाम कर दिया। बिस्तर व कुर्सियों को तोड़ डाला। गार्डों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पूरे हंगामे के दौरान अस्पताल के गलियारों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। कई मरीज और परिजन डरकर बाहर की ओर भागने लगे।

कैदी की मानसिक स्थिति पर सवाल, सुरक्षा कड़ी

अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा था। हालांकि उसकी मानसिक स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल शंभू मंडल को वापस जेल भेज दिया गया है। कैदी वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch