LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

कटिहार के नायक को गणतंत्र दिवस पर सम्मान, नाव हादसे में जान बचाने वाले भाइयों को मिला इनाम

कटिहार में नाव हादसे के बाद गंगा नदी में डूबे 11 लोगों को बाहर निकालने वाले दोनों भाइयों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में प्रभारी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने दस-दस हज़ार रुपया के चेक देकर सम्मानित किया ।

 brothers who saved lives in boat accident get reward
कटिहार के नायक को गणतंत्र दिवस पर सम्मान- फोटो : Reporter

katihar News: कटिहार में हुई एक भीषण नाव हादसे में अपनी जान जोखिम में डालकर 11 लोगों की जान बचाने वाले दो भाइयों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने दोनों भाइयों, गब्बर सिंह और सुरेश सिंह को दस-दस हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

19 जनवरी को कटिहार के अमदाबाद प्रखंड के गदाई दियारा गोलाघाट में हुई इस नाव हादसे में लगभग 17 लोग डूब गए थे। इस हादसे के बाद गब्बर और सुरेश सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में कूदकर कई लोगों को बचाया था। उन्होंने तीन शवों को भी पानी से बाहर निकाला था।

अपने इस साहसिक कार्य के लिए दोनों भाइयों को लोगों का खूब आशीर्वाद मिल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने भी उनके इस बहादुरी भरे काम की सराहना की है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह