LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime: सोशल मीडिया पर कट्टा लहराना पड़ा महंगा, फ़ायरिंग का वीडियो वायरल होते हीं 24 घंटे में कार्रवाई, एक गिरफ़्तार

Bihar Crime:कट्टा लहराकर फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर खुलेआम क़ानून को चुनौती देती इस वारदात ने आम लोगों के बीच ख़ौफ़ पैदा कर दिया।

Bihar Crime: सोशल मीडिया पर कट्टा लहराना पड़ा महंगा,  फ़ायरि
कट्टा लहराना पड़ा महंगा - फोटो : SOCIAL MEDIA

Katihar: जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गोढ़ी टोला में कट्टा लहराकर फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर खुलेआम क़ानून को चुनौती देती इस वारदात ने आम लोगों के बीच ख़ौफ़ पैदा कर दिया। लेकिन इस बार ख़ाकी ने भी देर नहीं लगाई। महज़ 24 घंटे के भीतर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे तीन युवकों के खिलाफ़ मामला दर्ज करते हुए फायरिंग करते नज़र आ रहे युवक को धर दबोचा।

गिरफ्तार युवक की पहचान किशन उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा और दो ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। कट्टा और कारतूस की बरामदगी के साथ ही यह साफ़ हो गया कि वायरल वीडियो महज़ दिखावा नहीं, बल्कि गंभीर अपराध का सबूत था। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें सीधे तौर पर आम लोगों की जान को ख़तरे में डालती हैं और क़ानून व्यवस्था को खुली चुनौती देती हैं।

एएसपी अभिजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जब भी इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं, पुलिस तुरंत संज्ञान लेती है। उन्होंने बताया कि कटिहार नगर थाना क्षेत्र में वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में किशन उर्फ बिट्टू के साथ दिख रहे दो अन्य युवकों की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम कट्टा लहराना और फायरिंग करना इलाके में दहशत फैलाने की साज़िश थी। बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों के बीच डर का माहौल बन गया था। वायरल वीडियो के बाद लोग सवाल उठा रहे थे कि क्या अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे कैमरे के सामने गोलियां चला रहे हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों ने साफ़ चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, फायरिंग या आपराधिक रौब दिखाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कटिहार पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि क़ानून से खेलने वालों के लिए ज़मीन तंग कर दी जाएगी। अब पुलिस बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और इस पूरे मामले के पीछे की मंशा की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह