LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

दहेज लोभियों की दरिंदगी - गला दबाकर हत्या के बाद शव जलाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, बच्ची से छीना मां का गोद

दहेज की खातिर एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका नंदनी कुमारी के परिजनों का आरोप है कि शादी के पांच साल बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा गहनों और नकदी के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

दहेज लोभियों की दरिंदगी -  गला दबाकर हत्या के बाद शव जलाने क

Katihar -  जिले के कदवा थाना अंतर्गत सोनौली भोगाव गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता, नंदनी कुमारी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना 

 नंदनी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व (2021 में) धीरज कुमार साह के साथ हुई थी. मृतका की बहन अंजलि और पिता विजय कुमार गुप्ता के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे गहने और नकदी लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा था. परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति, सास, ननद और देवर ने मिलकर नंदनी की गला घोंटकर हत्या कर दी.

साक्ष्य मिटाने की कोशिश और पुलिस कार्रवाई 

 परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष ने घटना को बीमारी का रूप देने की कोशिश की और शव को गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाने की तैयारी में थे. हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति धीरज कुमार, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी देवर फरार बताया जा रहा है.

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

 नंदनी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी स्थिति देख पूरे गांव में गमगीन माहौल है. मृतका के पिता, जो पेशे से मजदूर हैं, ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है.

NSIT
Nsmch

Report - shayam