LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच हादसा, नेशनल हाइवे 31 पर तेज़ ऱफ्तार स्कॉर्पियो ने चाचा-भतीजा मजदूरों को कुचला

बेकाबू गाड़ी ने सीएम कार्यक्रम की तैयारियों लगे दो मज़दूरों को रौंद डाला और फरार हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों मज़दूरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Katihar CM Event
सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच हादसा- फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार ज़िले के समेली प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 27 सितंबर को प्रस्तावित दौरा होना है। सीएम यहां साहित्यकार स्व. अनुपलाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार अहले सुबह नेशनल हाइवे 31 के किनारे बैरिकेडिंग का काम चल रहा था।

लेकिन तभी सुबह करीब 4 बजे तेज़ रफ़्तार से आई एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने वहां काम कर रहे मज़दूरों पर मौत बनकर हमला कर दिया। बेकाबू गाड़ी ने दो मज़दूरों को रौंद डाला और फरार हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों मज़दूरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मो. हलीम (40 वर्ष) और उसके भतीजे मो. गुलज़ार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों कटिहार के हाजीपुर के रहने वाले बताए जाते हैं। चाचा-भतीजे की मौत की ख़बर जैसे ही गांव पहुँची, परिजनों में कोहराम मच गया। चीख़-पुकार के बीच गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने NH-31 पर जाम लगा दिया और सरकार से मुआवज़ा की माँग की।

घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान के पास हुई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। क़ानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद शवों को सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया, जहाँ पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

NSIT
Nsmch

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो इतनी तेज़ रफ़्तार से आ रही थी कि ड्राइवर ने न तो ब्रेक लगाया और न ही रुकने की कोशिश की। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों मज़दूरों के शरीर सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। लोगों का कहना है कि अक्सर इस हाईवे पर स्पीडिंग गाड़ियाँ मौत का सबब बनती हैं, मगर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि सरकार केवल कार्यक्रम और दिखावे में मशगूल है, मज़दूरों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं। उनका कहना है कि अगर बैरिकेडिंग के समय पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था। परिजनों ने सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता और स्थायी नौकरी की माँग की है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह