LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: 90 साल की ललिता देवी ने रचा मिसाल, बीमारी भी रोक न सकी मतदान की राह, पोते की गोद में पहुंचीं वोट देने

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: कटिहार विधानसभा क्षेत्र के सिरसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति मतदान केंद्र पर आज लोकतंत्र का जो जज़्बा दिखा, वह देखने लायक था।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: 90 साल की ललिता देवी ने रचा म
बीमारी भी रोक न सकी मतदान की राह- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: कटिहार विधानसभा क्षेत्र के सिरसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति मतदान केंद्र पर आज लोकतंत्र का जो जज़्बा दिखा, वह देखने लायक था।सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों की भीड़ मतदान केंद्र की ओर उमड़ रही थी। लेकिन इस भीड़ में एक चेहरा सबसे खास बना 90 वर्षीय ललिता देवी का।

ललिता देवी पिछले चार महीनों से अस्वस्थ हैं। चलने-फिरने में दिक्कत होती है, शरीर कमजोर है, लेकिन मन में लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास और कर्तव्य का भाव अब भी उतना ही मजबूत है।

आज उन्होंने फैसला किया कि बीमारी उन्हें अपने मताधिकार के इस्तेमाल से नहीं रोक सकती।घर से सीधे मतदान केंद्र तक वे पोते गोपी सदा की गोद में बैठकर पहुंचीं।

केंद्र पर मौजूद मतदाताओं ने उन्हें सम्मानपूर्वक रास्ता दिया और उनके इस साहसिक कदम की सराहना की। वोट करने के बाद उनके चेहरे पर संतोष और देशभक्ति की मुस्कुराहट थी।

NSIT
Nsmch

ललिता देवी ने एक संदेश भी दिया कि अगर मैं वोट दे सकती हूँ, तो कोई भी बहाना करके लोकतंत्र से दूर नहीं रह सकता।

उनका यह कदम समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा है।कटिहार में आज सिर्फ मतदान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीती-जागती मिसाल नजर आई।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह