LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Fire: कटिहार में आग का कहर, करोड़ों की संपत्ति हुई खाक, दमकल इंतजाम पर उठ रहे हैं ये संगीन सवाल

Bihar Fire:भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका धुएं और चीख-पुकार से गूंज उठा। देखते ही देखते आग की लपटों ने दुकानों की कतारों को अपनी आगोश में ले लिया

कटिहार में आग का कहर,
आग का कहर- फोटो : reporter

Katihar: जिले के कुर्सेला हटिया में लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका धुएं और चीख-पुकार से गूंज उठा। देखते ही देखते आग की लपटों ने दुकानों की कतारों को अपनी आगोश में ले लिया और करोड़ों की संपत्ति राख में तब्दील हो गई। अब तक आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो सकी है, जिससे रहस्य और भी गहराता जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली मानो किसी साजिश के तहत बारूद बिछा हो। शुरुआती जांच में एक बड़ी चूक सामने आई हैइतनी घनी आबादी और NH-31 से जुड़े इस अहम कारोबारी इलाके में बड़ी दमकल गाड़ी की उपलब्धता नहीं थी। स्थानीय लोगों का इल्ज़ाम है कि अगर वक्त पर पर्याप्त दमकल पहुंच जाती तो नुकसान इतना भयावह नहीं होता।

सूचना मिलते ही भागलपुर, नवगछिया और आसपास के इलाकों से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, मगर तब तक तबाही अपना खेल दिखा चुकी थी। प्रशासन जहां 50 से अधिक दुकानों के जलने की बात कह रहा है, वहीं स्थानीय कारोबारी 500 से ज्यादा दुकानों के खाक होने का दावा कर रहे हैं। सच क्या है, यह विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ ने दमकल व्यवस्था की खामियों पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन नुकसान के आकलन में जुटा है और अग्नि पीड़ितों को हरसंभव मदद देने की बात कह रहा है।

NSIT
Nsmch

कुल मिलाकर इस साल आगजनी की घटनाओं में इसे बिहार की सबसे बड़ी आग की वारदात माना जा रहा है। सवाल अब भी बरकरार हैक्या यह महज़ हादसा था या लापरवाही की साज़िश? कुर्सेला की राख में दबी सच्चाई का खुलासा कब होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह