LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

बंधक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम से बदसलूकी, की मारपीट, एएसपी ने दिए हमलावरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सड़क दुर्घटना ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब चुरली घाट के पास ग्रामीणों ने एक शख्स को बंधक बना लिया। सूचना पर उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने उपद्रवियों पर मामला दर्ज किया है।

बंधक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम से बदसलूकी, की मारपीट, एएसपी

Katihar: जिले के रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरली घाट के पास दो गाड़ियों की टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सड़क हादसे से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 की टीम और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस के काम में बाधा डालने की कोशिश की।

बंधक बनाए गए व्यक्ति को छुड़ाने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को भी निशाने पर ले लिया और जवानों के साथ जबरदस्त धक्का-मुक्की की। हालांकि, पुलिस ने सूझबूझ और सख्ती से काम लेते हुए बंधक को ग्रामीणों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया और थाने ले आई।

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने? 

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कटिहार के एएसपी (ASP) अभिजीत सिंह ने बताया कि डायल-112 की टीम को सूचना मिली थी कि चुरली घाट के पास एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बंधक बना लिया है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची और पीछे से अतिरिक्त बल भेजा गया, तो बंधक को छुड़ाकर थाना लाने के क्रम में ग्रामीण उत्तेजित हो गए और पुलिस बल के साथ उलझ गए।

NSIT
Nsmch

एएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में दो अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं: जिसमें पहला मामला पीड़ित (वादी) के बयान पर दर्ज किया गया है। वही दूसरा मामला पुलिस पदाधिकारी के बयान पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से उलझने को लेकर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एएसपी ने कहा कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट -श्याम