LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : कटिहार में हथियार के बल पर बदमाशों ने मासूम का किया अपहरण, सदमे से दादा की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : कटिहार में हथियार के बल पर बदमाशों ने 6 वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के दादा की हार्ट अटैक से मौत हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : कटिहार में हथियार के बल पर बदमाशों ने मास
बच्चे का अपहरण - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। सदमे में  दादा की मौत हो गयी। बताया जा रहा है की अपहरण करने आये अपराधी व परिजनों के बीच मारपीट भी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौलानगर पंचायत के इस घटना मे छह वर्षीय बालक कृष्ण कुमार यादव का अपहरण कर लिया गया है। 

परिजनों के सामने हुई अपहरण की घटना से सदमे में बच्चे के 77 वर्षीय चचेरे दादा बैजनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चे के परिजनों की माने तो स्कॉर्पियो से पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने पहले बच्चे के चाचा सीताराम यादव को रिवॉल्वर की नोक पर बंधक बना लिया और फिर दरवाजे पर खेल रहे मासूम को जबरन उठाकर फरार होने लगे। 

इस बीच परिजनों द्वारा बाधा पहुंचने पर अपहरणकर्ताओं के साथ परिजनों का जमकर मारपीट भी हुआ है। बच्चों के दादा 77 वर्षीय बैजनाथ यादव यह दृश्य देख कर हार्ट अटैक आने से मौके पर ही उनका मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बच्चे के अपहरण और बुजुर्ग की मौत से पूरे गांव में मातम है। फिलहाल पोठिया थाना पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट