LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Katihar News - फ्यूज ठीक करने पोल पर चढ़े बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत, चार घंटे तार पर लटकता रहा शव, विभाग ने नहीं ली सुध

Katihar News - फ्यूज ठीक करने के लिए बिजली पोल पर चढ़ा ठेका कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद चार घंटे तक उसका शव तार पर लटकता रहा।

Katihar News - फ्यूज ठीक करने पोल पर चढ़े बिजली कर्मी की करं
कटिहार में ठेका बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत- फोटो : श्याम कुमार

Katihar - कटिहार में बीती रात बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 30 वर्षीय बिजली मिस्त्री भोला कुमार मंडल जान चली गई। मृतक प्राणपुर थाना क्षेत्र हुंडेली संथाली टोला निवासी थे, 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोला कुमार पोल पर चढ़कर बिजली का फ्यूज बना रहे थे, उसी दौरान अचानक हाई वोल्टेज तार में करंट आ गया और वह करंट की चपेट में आ गए। लोगों ने बताया कि भोला मिस्त्री निजाम नामक एक ठेकेदार के अधीन काम करते थे। 

चार घंटे तार पर लटकता रहा शव

करंट लगने के बाद भोला कुमार का शरीर तार पर लटकता रहा और लोगों ने इस दर्दनाक दृश्य का वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल  कर दिया, लेकिन स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग को सूचित करने में लोग हिचकिचाते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद प्राणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। हादसे के चार घंटे बीत जाने के बाद भी शव को पोल से नहीं उतारा गया, जिससे बाद ग्रामीणों में आकर्षित हो गया ।

तीन छोटे बच्चे हो गए अनाथ 

मृतक भोला कुमार अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे अब अनाथ हो गए हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। 

NSIT
Nsmch

अब सवाल उठता है कि क्या भोला जैसे गरीब मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं? ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Report - Shayam