LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Voter adhikar yatra: कटिहार से पटना तक महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन , दही-मिठाई और पान से किया गया कार्यकर्ताओं का स्वागत

Voter adhikar yatra: कटिहार से पटना तक कार्यकर्ताओं का यह जत्था सिर्फ एक यात्रा में हिस्सा लेने नहीं जा रहा, बल्कि इसे महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

Voter adhikar yatra
कटिहार से पटना तक महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन- फोटो : reporter

Voter adhikar yatra:बिहार की सियासत इन दिनों ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के इर्द-गिर्द घूम रही है। पटना में महागठबंधन के इस बड़े आयोजन को लेकर पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता राजधानी की ओर कूच कर रहे हैं। इसी कड़ी में कटिहार से आई एक तस्वीर ने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

राजद के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने अपने अंदाज़ से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा दिया। उन्होंने पटना रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं को दही, मिठाई और पान खिलाकर विदा किया। बिहार की परंपरा और राजनीतिक जश्न का यह संगम देखने लायक था। चुनावी मौसम में जहां नेता भाषणों और नारों से उत्साह जगाते हैं, वहीं लाखों यादव का यह अनोखा स्वागत कार्यकर्ताओं के बीच “भावनात्मक जुड़ाव” की मिसाल बन गया।

कटिहार से पटना तक कार्यकर्ताओं का यह जत्था सिर्फ एक यात्रा में हिस्सा लेने नहीं जा रहा, बल्कि इसे महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पटना में आयोजित यह कार्यक्रम महागठबंधन के लिए “मास्टरस्ट्रोक” की तरह है, जहां जनता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता दिखाकर विपक्ष एनडीए को सीधा संदेश देना चाहता है।

लाखों यादव की यह पहल दिखाती है कि महागठबंधन अब कार्यकर्ताओं की “ग्राउंड कनेक्टिविटी” पर भी जोर दे रहा है। गांव-कस्बों से लेकर जिला मुख्यालय तक के कार्यकर्ताओं को उत्साह और सम्मान देकर पटना बुलाना यह संकेत देता है कि महागठबंधन सिर्फ नेताओं के मंच तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं को भी “सियासी ताकत” का हिस्सा बनाना चाहता है।

NSIT
Nsmch

पटना में होने वाला यह आयोजन महागठबंधन के लिए “जनशक्ति प्रदर्शन” का रूप ले चुका है। कांग्रेस, राजद, वाम दल और अन्य सहयोगियों के साथ यह मंच विपक्षी एकजुटता की तस्वीर पेश करेगा। खास बात यह है कि हाल के दिनों में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है और अब यह ऊर्जा राजधानी की सड़कों पर दिखने वाली है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह