LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News:प्रेम की तलाश में कटिहार पहुंची युवती को मिला धोखा और पिटाई, 'लव जिहाद' का भी शक

Bihar News:हरियाणा के फरीदाबाद से अपने प्रेमी की तलाश में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमारा गांव पहुंची एक 27 वर्षीय युवती सुखदेवी को प्रेम की जगह धोखा और मारपीट का सामना करना पड़ा।

Girl who reached search of love
प्रेम की तलाश में कटिहार पहुंची युवती- फोटो : reporter

Bihar News:हरियाणा के फरीदाबाद से अपने प्रेमी की तलाश में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमारा गांव पहुंची एक 27 वर्षीय युवती सुखदेवी को प्रेम की जगह धोखा और मारपीट का सामना करना पड़ा। युवती का आरोप है कि चिलमारा गांव निवासी अबुल कलाम ने पहले प्रेम का नाटक किया, फिर शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और अब अपने वादे से मुकर गया है।

पीड़िता सुखदेवी ने बताया कि उसकी मुलाकात अबुल कलाम से फरीदाबाद में हुई थी, जहां अबुल काम करता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अबुल ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। जब भी सुखदेवी शादी की बात करती, अबुल उसे टाल देता था। कुछ महीने पहले, अबुल बिना किसी सूचना के फरीदाबाद छोड़कर अपने गांव लौट गया। युवती ने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी।

आखिरकार, सुखदेवी खुद कटिहार के चिलमारा गांव पहुंची, इस उम्मीद में कि उसका प्रेमी उससे मिलेगा और साथ निभाने का अपना वादा पूरा करेगा। लेकिन, इसके विपरीत अबुल और उसके परिवार ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने सुखदेवी के साथ मारपीट की और उसे गांव से भगा दिया। घायल अवस्था में युवती सड़क किनारे रोती रही। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सहारा दिया और एसपी कार्यालय पहुंचाकर न्याय की गुहार लगाने में मदद की।

सुखदेवी के पास अबुल के साथ बिताए गए समय की तस्वीरें और अन्य प्रमाण भी मौजूद हैं। उसने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और अबुल ने उससे शादी नहीं की, तो वह आत्महत्या कर लेगी।

NSIT
Nsmch

यह मामला अब संवेदनशील मोड़ लेता दिख रहा है, जिसे कुछ लोग 'लव जिहाद' के एंगल से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़िता के आवेदन पर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह