LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: किसानों की मक्का फसल तबाह, अज्ञात लोगों ने मचाया तांडव, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News: पीड़ित किसान मोहम्मद शकील ने बताया कि उन्होंने लीज पर जमीन लेकर मक्का की खेती की थी। बीती रात असामाजिक तत्वों ने करीब तीन कट्टा क्षेत्र में लगे मक्का के पौधों को तोड़कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है

मक्का फसल तबाह
मक्का फसल तबाह - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से खबर सामने आ रही है। जहां समेली प्रखंड अंतर्गत डूमर पंचायत के डुमर पुल के समीप बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा एक किसान की मक्का की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मक्का फसल तबाह 

पीड़ित किसान मोहम्मद शकील ने बताया कि उन्होंने लीज पर जमीन लेकर मक्का की खेती की थी। बीती रात असामाजिक तत्वों ने करीब तीन कट्टा क्षेत्र में लगे मक्का के पौधों को तोड़कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बरारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाली नगर पंचायत के निवासी मोहम्मद शकील ने इस घटना को लेकर पोठिया थाना और बरारी थाना पुलिस को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

किसानों में आक्रोश 

घटना के बाद स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर जल्द रोक नहीं लगी, तो खेती करना जोखिम भरा हो जाएगा। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट