LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Flood: गंगा का कटाव फिर बरपा रहा कहर, दर्जनभर घर खतरे में, स्थानीय लोग पलायन को मजबूर

Bihar Flood:नदी की कटिंग के चलते लगभग एक दर्जन से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक रूप से कटाव की चपेट में आ चुके हैं, जबकि कई अन्य आशियाने अब भी गंभीर जोखिम में हैं।

Bihar Flood: गंगा का कटाव फिर बरपा रहा कहर, दर्जनभर घर खतरे
बाढ़ का कहर - फोटो : SHYAM

Katihar: जिला के अहमदाबाद प्रखंड में गंगा नदी का कटाव एक बार फिर प्रलयंकारी रूप ले चुका है। हाल के दिनों में नदी की कटिंग के चलते लगभग एक दर्जन से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक रूप से कटाव की चपेट में आ चुके हैं, जबकि कई अन्य आशियाने अब भी गंभीर जोखिम में हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि कटाव की वजह से बड़े-बड़े पेड़ भी नदी में समा रहे हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों और जीविका की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और कई पलायन की योजना बनाने को मजबूर हो रहे हैं।

स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के अनुसार यदि इस संकट से निपटने के लिए तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पर्दियारा पंचायत के वार्ड नंबर 11, 12 और 20 जैसे गंगा के किनारे बसे इलाके पूरी तरह अस्तित्व खो सकते हैं।  ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी कटाव रोकने और प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं बचाव की मांग की है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गंगा नदी का यह कटाव प्राकृतिक और मानवीय कारणों का मिश्रण है। 

नदी के प्रवाह में बदलाव, जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित निर्माण कार्य इस संकट को और बढ़ा रहे हैं। यदि समय रहते सुरक्षा उपाय और बांध निर्माण जैसी ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्थिति आने वाले दिनों में और विकराल रूप ले सकती है।

स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल कटाव प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण और अस्थायी बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह पर्याप्त नहीं है और उन्हें स्थायी समाधान की तत्काल आवश्यकता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह